NIT Silchar के सहायक प्रोफेसर को छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
Press Trust of India | March 22, 2025 | 02:40 PM IST | 1 min read
छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने क्लास के बाद उसे अंकों पर चर्चा करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद करने को कहा।
नई दिल्ली: असम के कछार जिले में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सिलचर के एक सहायक प्रोफेसर को एक छात्रा के साथ कथित तौर पर "छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न" के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने बृहस्पतिवार (22 मार्च) को संस्थान में शिकायत दर्ज कराई।
छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने क्लास के बाद उसे अंकों पर चर्चा करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद करने को कहा। पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप है।
कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि सहायक प्रोफेसर को हिरासत में लेकर घुंगूर पुलिस थाने में उनसे गहन पूछताछ की गई तथा शुक्रवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर सिलचर सदर पुलिस थाने भेज दिया गया।
संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि मामले को जांच के लिए आंतरिक शिकायत समिति को भेज दिया गया है और जिस कमरे में यह घटना हुई उसे सील कर दिया गया है। छात्रों ने सहायक प्रोफेसर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने सहायक प्रोफेसर की सेवाएं समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। संस्थान ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच