NIOS Date Sheet 2024: एनआईओएस ने कक्षा 10, 12 के लिए डेट शीट sdmis.nios.ac.in पर की जारी; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 1, 2024 | 10:07 PM IST | 1 min read
पब्लिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एनआईओएस डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर-नवंबर सत्र के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की थ्योरी पब्लिक एग्जाम डेट शीट जारी कर दी है। सार्वजनिक परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एनआईओएस पब्लिक एग्जाम 22 अक्टूबर से 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
पब्लिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in के माध्यम से भारत और विदेशों में परीक्षा केंद्रों के लिए NIOS डेट शीट 2024 देख सकते हैं। संस्थान ने बताया कि अभ्यर्थी एनआईओएस की वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से सूचना-सह-हाल टिकट डाउनलोड कर सकते है।
एनआईओएस की नोटिस में कहा गया कि, “अक्टूबर/ नवंबर, 2024 की एनआईओएस पब्लिक परीक्षा (थ्योरी) सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स 22 अक्टूबर, 2024 से भारत और विदेशों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। डेट शीट एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है।”
एनआईओएस ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाली सार्वजनिक परीक्षाओं की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 7 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सूचना में आगे कहा गया कि, “सफल उम्मीदवारों को अंक-पत्र-सह-प्रमाणपत्र और प्रवास-सह-स्थानांतरण प्रमाणपत्र सीधे उनके संबंधित एएलएस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। रद्द किए गए एएलएस के मामले में ये दस्तावेज उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे।”
NIOS Public Exam 2024: कैसे डाउनलोड करें?
एनआईओएस कक्षा 10, 12 टाइम टेबल 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
- नोटिफिकेशन सेक्शन के अंतर्गत ‘डेटशीट से संबंधित लिंक’ पर क्लिक करें।
- एनआईओएस डेटशीट 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी