NIMCET Counselling 2024: एनआईएमसीईटी काउंसलिंग पंजीकरण कल से शुरू, आवेदन लिंक और शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 28, 2024 | 03:52 PM IST | 1 min read
एनआईएमसीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार 5 जुलाई तक NIMCET 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) कल यानी 29 जून को एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NIMCET 2024) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो खोलेगा। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर एनआईएमसीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनआईएमसीईटी काउंसलिंग 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से एनआईएमसीईटी काउंसलिंग 2024 से 1,250 शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले, NIMCET 2024 का परिणाम 25 जून को जारी किया गया था।
एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवार 5 जुलाई तक NIMCET 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। एनआईएमसीईटी 2024 राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम 8 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
NIMCET 2024 प्रवेश परीक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) संस्थानों में MCA कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एमसीए कार्यक्रम अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, पटना, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली, वारंगल और IIIT भोपाल में NIT द्वारा पेश किया जाता है।
NIMCET Counselling Schedule 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में NIMCET 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
एनआईएमसीईटी पंजीकरण और विकल्प भरने की तिथि |
29 जून से 5 जुलाई |
|
NIMCET काउंसलिंग प्रथम चरण सीट आवंटन |
8 जुलाई |
|
ऑनलाइन रिपोर्टिंग का पहला चरण और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान |
9 से 12 जुलाई |
|
NIMCET काउंसलिंग चरण-2 सीट आवंटन |
13 जुलाई |
|
ऑनलाइन रिपोर्टिंग का दूसरा चरण और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान |
15 से 17 जुलाई |
|
NIMCET काउंसलिंग चरण-3 सीट आवंटन |
18 जुलाई |
|
ऑनलाइन रिपोर्टिंग का तीसरा चरण केवल नए अभ्यर्थियों के लिए तथा आंशिक प्रवेश शुल्क का भुगतान |
19 से 22 जुलाई |
|
NIMCET की रिक्त सीटों की घोषणा |
23 जुलाई |
|
स्पेशल राउंड काउंसलिंग |
24 से 26 जुलाई |
|
रिक्त सीटों के लिए नए विकल्प भरना और पंजीकरण |
|
|
सीट आवंटन का स्पेशल राउंड |
27 जुलाई |
|
ऑफलाइन प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग |
27 जुलाई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा