NIFTEE 2026: एनटीए ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए शहरों की संख्या में की वृद्धि, 6 जनवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 03:20 PM IST | 2 mins read
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 करेक्शन विंडो आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 12 से 14 जनवरी, 2026 तक खुली रहेगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 के लिए परीक्षा शहरों की संख्या में वृद्धि की गई है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, निफ्ट 2026 एंट्रेंस एग्जाम अब 100 क्रेंद्रों की जगह कुल 102 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो नए केंद्र वापी (गुजरात) और दमन (दमन एवं द्वीप) में जोड़े गए हैं।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking, Problem solving
NIFT 2027: GK and CA Questions- Preparation Tips
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
एनटीए ने कहा कि, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिया है तथा किसी अन्य परीक्षा शहर का चयन कर लिया है, वे करेक्शन विंडो के दौरान नए शहरों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम करेक्शन विंडो आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 12 से 14 जनवरी, 2026 तक खुली रहेगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी द्वारा चयनित शहरों में से किसी एक में परीक्षा केंद्र आवंटित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक कारणों से अभ्यर्थी को उसकी पसंद के शहर के अतिरिक्त किसी अन्य शहर में भी परीक्षा केंद्र आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।”
Also read NIFTEE 2026: निफ्ट यूजी, पीजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण exams.nta.nic.in/niftee पर शुरू
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर, 2025 से शुरू है और 6 जनवरी, 2026 को समाप्त होगी। विलंब शुल्क 5000 रुपये के साथ उम्मीदवार 7 जनवरी से 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। एनआईएफटीईई 2026 परीक्षा 8 फरवरी को सीबीटी (GAT)/ पीबीटी (CAT) मोड में कराई जाएगी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक (बीडिज/ बीएफ टेक), स्नातकोत्तर (एमडिज/ एमएफ टेक), एनएलईए (पार्श्विक प्रवेश/ लेटरल एंट्री), कारीगर (Artisans) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए NIFTEE - 2026 का आयोजन 102 शहरों में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले कैंडिडेट निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र भर सकते हैं। निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल आईडी nift@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा