Santosh Kumar | November 22, 2024 | 06:07 PM IST | 2 mins read
जारी कार्यक्रम के अनुसार बिना विलंब शुल्क के प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी है। विलंब शुल्क के साथ यह 7 से 9 जनवरी तक है।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। योग्य उम्मीदवार निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जारी ब्रोशर के अनुसार, निफ्ट 2025 परीक्षा अगले साल 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। निफ्ट रजिस्ट्रेशन 2025 प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech
NIFT 2027: GK and CA Questions- Preparation Tips | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक बिना लेट फीस के एंट्रेंस एग्जाम के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी है।
आवेदन की तिथि 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 से 9 जनवरी तक है। उम्मीदवारों को 10 जनवरी से आवेदन सुधार की सुविधा भी मिलेगी। निफ्ट 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।
निफ्ट 2025 परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) और क्रिएटिव एप्टीट्यूड टेस्ट (सीएटी) शामिल हैं। जीएटी सभी पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य है, जबकि BDes और MDes उम्मीदवारों को सीएटी भी देना होगा।
जीएटी पेपर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा, जबकि सीएटी पेपर ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। निफ्ट 2025 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण उम्मीदवार नीचे तालिका में देख सकते हैं-
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
ओपन / ओपन-ईडबल्यूएस/ओबीसी(एनसीएल)* (B.Des. या B.F.Tech. या MFM या M.Des. या M.F.Tech या Ph.D) | ₹3000 |
एससी/ एसटी / पीडबल्यूडी (B.Des. या B.F.Tech. या MFM या M.Des. या M.F.Tech. या Ph.D) | ₹1500 |
ओपन / ओपन-ईडबल्यूएस/ओबीसी(एनसीएल) दो कार्यक्रमों के लिए (B.Des. और B.F.Tech या MFM और M.Des) | ₹4500 |
एससी/ एसटी / पीडबल्यूडी दो कार्यक्रमों के लिए (B.Des. और B.F.Tech या MFM और M.Des) | ₹2250 |
एनआरआई/विदेशी नागरिक/OCA/PIO/SAARC (UG/PG कार्यक्रमों के लिए) | $125 (एक सौ पच्चीस डॉलर) |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से निफ्ट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-