NID DAT Admit Card 2025: एनआईडी डीएटी एमडिज मेन एडमिट कार्ड admissions.nid.edu पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 22, 2025 | 12:33 PM IST | 2 mins read
एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Master the NID DAT exam with this free eBook! Learn the latest exam pattern, marking scheme, question types and section-wise weightage to boost your preparation.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने एनआईडी डीएटी एमडिज मेन्स 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (DAT 2025) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर एनआईडी डीएटी एमडिज हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
NID DAT 2027: Syllabus | Exam Pattern | Biggest Myths about Preparation
NID DAT 2027: Visual Perception, Reflection and Forms | Design Thinking, Problem solving
Don't Miss: NID Studio Test vs NIFT Situation Test | Sketching Practice
एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमडिज एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, एनआईडी डीएटी मेन्स 2025 परीक्षा 3 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नोटिस में कहा गया कि, “दस्तावेज अपलोड करते समय, उम्मीदवारों को स्वयं और अपने माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित एक स्व-वचन प्रदान करना चाहिए, साथ ही अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय से एक उपक्रम भी देना चाहिए, जिसमें पुष्टि की गई हो कि उम्मीदवार बिना किसी बैकलॉग के अपनी अंतिम वर्ष की योग्यता परीक्षा के लिए 28 जून 2025 तक उपस्थित हुए हैं या उपस्थित होंगे।”
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षाएं 30 जून से शुरू होंगी। छात्रों को 28 जून तक योग्यता परीक्षा में शामिल होना होगा और परिणाम 31 जुलाई तक जमा करना होगा। संस्थान ने 5 जनवरी को एनआईडी डीएटी एमडिज प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी और परिणाम 17 फरवरी को घोषित किए गए थे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एनआईडी अहमदाबाद, बेंगलुरु और गांधीनगर स्थित अपने परिसरों में एमडिज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीएटी एमडिज प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NID DAT 2025 mains admit card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डीएटी 2025 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनआईडी डीएटी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- NID DAT MDes एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विंडो में ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें तथा सबमिट करें।
- एनआईडी डीएटी हाल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]UGC Net Result 2024 (Out) Live: यूसीजी नेट दिसंबर रिजल्ट घोषित @ugcnet.nta.ac.in; फाइनल आंसर की जारी, कटऑफ
एनटीए नेट दिसंबर 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर), अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति श्रेणियों को 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा