NID B.Des Mains Result: एनआईडी डीएटी बी.डिज. फाइनल रिजल्ट जारी, री-चेकिंग विंडो 28 मई तक रहेगी ओपन
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 05:32 PM IST | 2 mins read
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने 26 मई 2026 को बी.डिज. मेन्स परीक्षा का फाइनल परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जारी कर दिया है, जिसे ईमेल आईडी और जन्म तिथि के जरिए देखा जा सकता है।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यह रिजल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने एनआईडी प्रवेश परीक्षा के प्रीलिम्स और मेन्स दोनों चरणों को पास कर लिया है।
एनआईडी बी.डिज. मेन्स रिजल्ट की घोषणा के बाद, जिन उम्मीदवारों को अपने अंकों की दोबारा जांच करवानी है, उनके लिए आज शाम 4 बजे से री-चेकिंग विंडो खोल दी जाएगी, जो 28 मई, 2026 तक खुली रहेगी; इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत छात्रों को 31 मई, 2026 की रात 11:59 बजे तक अपने दस्तावेज अपलोड करने और अंतिम संस्थान प्राथमिकता जमा करनी होगी, जिसके बाद एनआईडी बी.डिज. काउंसलिंग का पहला राउंड 9 जून से 11 जून, 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
NID B.Des DAT Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "B.Des DAT Mains Result 2026-27" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए अपने वैलिड क्रेडेंशियल्स जैसे - ईमेल एड्रेस और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपका एनआईडी बी.डिज. मेन्स रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
NID B.Des DAT Mains Result 2026: स्कोरकार्ड डिटेल्स
एनआईडी बी.डिज. मेन्स परीक्षा के रिजल्ट/स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे, जिनकी जांच करना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- कार्यक्रम का नाम
- आवेदन की श्रेणी
- परीक्षा में प्राप्त कुल अंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस (उत्तीर्ण होने की स्थिति)
NID B.Des Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल
बी.डिजाइन फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद, एनआईडी ने काउंसलिंग प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तारीखें भी घोषित कर दी हैं-
- दस्तावेज अपलोड और प्राथमिकता चयन - उम्मीदवार काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार 31 मई, 2026 तक अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और संस्थानों के लिए अपनी अंतिम प्राथमिकता जमा कर सकते हैं।
- राउंड 1 सीट आवंटन और फीस भुगतान - पहले राउंड का सीट आवंटन, सीट कन्फर्मेशन और टोकन फीस भुगतान की प्रक्रिया 9 जून से 11 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
- प्रोविजनल ऑफर लेटर - राउंड 1 सीट आवंटन के लिए अंतरिम ऑफर लेटर 16 जून से 18 जून, 2026 के बीच डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें