NIACL AO Result 2025: एनआईएसीएल एओ रिजल्ट जारी, newindia.co.in पर जारी, मार्कशीट, कटऑफ जल्द होगी जारी
Saurabh Pandey | October 9, 2025 | 03:50 PM IST | 2 mins read
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी फेज 1 प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फेज 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एओ) भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम जारी हो चुका है। एनआईएसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एनआईएसीएल फेज-I परीक्षा के लिए मार्कशीट और कट-ऑफ अंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे। एनआईएसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें फेज 2 (मुख्य) परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी फेज 1 प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फेज 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
NIACL AO Result 2025: रिजल्ट डाउलोड प्रक्रिया
- एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- अब भर्ती लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- होम पेज पर NIACL AO Result 2025 for Generalist and Specialist posts लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
- अब रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NIACL AO Main Exam 2025: मुख्य परीक्षा तिथि
NIACL AO फेज-II (मुख्य) परीक्षा 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। फेज-II परीक्षा की तिथि और परीक्षा शहर के लिए कॉल-लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। केवल प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही इस चरण में शामिल हो सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ मुख्य परीक्षा में 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 30 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी। वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। उम्मीदवारों को वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करके देने होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद, वर्णनात्मक परीक्षा ली जाएगी।
NIACL AO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
एनआईएसीएल एओ भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल हैं। उम्मीदवारों को सभी चरणों में सफल होना जरूरी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 550 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच