NEST 2024 Registration: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट आवेदन का आखिरी मौका आज, शाम 5 बजे तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | June 3, 2024 | 03:12 PM IST | 2 mins read
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2024 परीक्षा 30 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 15 जून को NEST एडमिट कार्ड 2024 जारी होगा।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) भुवनेश्वर द्वारा नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2024 के लिए आवेदन विंडो आज यानी 3 जून को बंद हो जाएगी। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in के माध्यम से शाम 5 बजे तक NEST 2024 के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। NISER द्वारा यह परीक्षा 30 जून को आयोजित की जाएगी।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2024 के लिए आवेदन पत्र भरने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,400 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि, एससी/एसटी/महिला और दिव्यांग श्रेणी जैसे आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 700 रुपये का शुल्क देना होगा।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 15 जून को NEST एडमिट कार्ड 2024 जारी होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद 10 जुलाई को NEST 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा। नेस्ट 2024 पाठ्यक्रमों के तहत कुल 200 सीटें भरी जाएंगी।
NEST 2024 Exam Schedule: परीक्षा समय
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2024 परीक्षा का आयोजन छात्रों की भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषयों पर समझ और ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए किया गया है। नेस्ट 2024 परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEST 2024 परिणाम 10 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
पात्रता मानदंड की बात करें तो आवेदकों को साइंस स्ट्रीम से न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए। सामान्य या ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 2003 या उसके बाद होना चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Also read NEST Admit Card: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 15 जून को nextexam.in पर होगा जारी
NEST 2024 Registration Link: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से NEST 2024 पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र नई विंडो के रूप में स्क्रीन पर खुलेगा, उसमें डिटेल भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच