NEET UG City Slip 2026: नीट यूजी सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 13, 2026 | 07:40 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए निर्धारित शहर की सूचना पर्ची उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर और नीट परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी देती है। इससे छात्र परीक्षा के दिन के लिए अपनी यात्रा और आवास की योजना बना सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षार्थी ध्यान दें कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम जानकारी है। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।
NEET UG 2026 City Slip: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अपना वैलिड नीट आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- नीट सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
NEET UG 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई (रविवार) देश भर के 552 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2026: हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबरों या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
- ईमेल: neetug2026@nta.ac.in
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल