NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षा हॉल के लिए आवश्यक दस्तावेज? एडमिट कार्ड पर पोस्टकार्ड साइज फोटो अनिवार्य
Santosh Kumar | May 1, 2026 | 04:17 PM IST | 2 mins read
मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, डिजिलॉकर या अपार आईडी में से कोई एक अपने साथ लाना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नीट यूजी 2026 परीक्षा हॉल में सफलतापूर्वक प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ अनिवार्य दस्तावेज ले जाना आवश्यक है। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए के निर्देशों के अनुसार, एडमिट कार्ड के साथ-साथ पोस्टकार्ड-आकार का एक फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जारी गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया नीट एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लाना जरूरी है, जिस पर वही पासपोर्ट साइज फोटो चिपकी हो जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई थी।
NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षा हॉल के लिए जरूरी दस्तावेज?
एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी, जिसे अटेंडेंस शीट में चिपकाना होगा। छात्रों को पोस्टकार्ड साइज (4x6) की रंगीन फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद हो उसे एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर चिपकाना अनिवार्य है।
साथ ही, एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, डिजिलॉकर या अपार आईडी में से कोई एक अपने साथ लाना होगा। पीडबल्यूबीडी छात्रों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।
NEET UG Exam 2026: पीडबल्यूबीडी छात्रों के लिए निर्देश
यदि कोई अभ्यर्थी पीडबल्यूबीडी श्रेणी के तहत छूट का दावा कर रहा है, तो उसे शारीरिक अक्षमता से संबंधित प्रमाणपत्र या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पीडबल्यूबीडी प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। ड्रेस कोड संबंधी निर्देश वेबसाइट पर हैं।
सभी उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतलें ले जा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आस्था से जुड़ी वस्तुएं या प्रतीक धारण करने की अनुमति है, बशर्ते वे केंद्र पर काफी पहले पहुंच जाएं ताकि उनकी तलाशी ली जा सके।
हल्के कपड़े पहने, फिर भी यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस होती है, तो उन्हें पूरी आस्तीन वाले कपड़े या ऊनी कपड़े पहनने की अनुमति है; इसके लिए भी उन्हें केंद्र पर काफी पहले पहुंचना होगा ताकि उनकी तलाशी ली जा सके।
अगली खबर
]NEET UG 2026 Exam: परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे, परिवहन संबंधी निर्देश जारी
इस अवधि के दौरान, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में साइबर कैफे, ई-मित्र केंद्र और फोटोकॉपी की दुकानों जैसे प्रतिष्ठानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड और अनुमत वस्तुओं के संबंध में परामर्श जारी किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच