NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, neet.nta.nic.in पर जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 04:39 PM IST | 2 mins read
इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले या रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च (रात 11:50) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश विषय के साथ पास करने वाले छात्र नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले या रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
NEET UG 2026 Registration Fees: आवेदन शुल्क
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट कैटेगरी के अनुसार आवेदन शउल्क की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
|
|
कैटेगरी | भारत में केंद्रों के लिए शुल्क | भारत के बाहर केंद्रों के लिए शुल्क |
|---|---|---|---|
|
उम्मीदवार द्वारा शुल्क जमा करना |
जनरल | 1700 रुपये | 9500 रुपये |
| जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल | 1600 रुपये | ||
| एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर | 1000 रुपये |
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी ने 31 दिसंबर, 2026 तक या उससे पहले न्यूनतम आयु 17 साल पूरी कर ली हो। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो 10 मार्च से 12 मार्च तक खुली रहेगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण 8 फरवरी से शुरू की गई है।
नीट यूजी परीक्षा 3 मई को हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में कराई जाएगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। पेपर में फिजिक्स व केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEET UG Registration 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2026 फॉर्म भर सकते हैं:
- नीट यूजी की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]CGPSC SSE Prelims Answer Key 2025: सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि कल
समय-सीमा के भीतर सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स मॉडल आंसर की 2026 पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल