NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के शीर्ष एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और फीस जानें
Abhay Pratap Singh | April 28, 2025 | 04:07 PM IST | 4 mins read
नीट यूजी में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कुल 76 एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी) कॉलेज हैं, जिनमें 44 सरकारी और 32 निजी संस्थान शामिल हैं। शीर्ष एमबीबीएस कॉलेजों में एडमिशन लेना लगभग सभी छात्रों का सपना होता है, लेकिन सिर्फ चुनिंदा छात्रों को ही उनकी रैंक के आधार पर इन संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। एमबीबीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) एक अनिवार्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट यूजी में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही नीट यूजी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करता है। डीएमईटी उत्तर प्रदेश में MBBS कॉलेजों में राज्य कोटे के तहत 85% सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में 100% सीटों पर प्रदेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। वहीं, 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाता है।
MBBS Colleges in Uttar Pradesh Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को नीट पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है, जिसकी जांच नीचे कर सकते हैं:
- एमबीबीएस मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- इंटर (10+2) की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी तथा अंग्रेजी विषयों के साथ पास की हो।
- नीट यूजी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम नीट कटऑफ पर्सेंटाइल प्राप्त करना अनिवार्य है।
- राज्य कोटा सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य प्राधिकरण द्वारा निर्धारित अधिवास मानदंडों को पूरा करना होगा।
Top MBBS Colleges in UP: यूपी के टॉप एमबीबीएस कॉलेज
उम्मीदवार इस लेख में उत्तर प्रदेश के टॉप मेडिकल एमबीबीएस कॉलेजों और उनकी फीस की जांच कर सकते हैं:
1) King George’s Medical University (KGMU): किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को डेंटल कैटेगरी के तहत NIRF 2024 में चौथा स्थान मिला है, जबकि केजीएमयू ‘ओवरऑल’ श्रेणी में 88वें स्थान पर है। KGMU मेडिकल कॉलेज MBBS, BDS और BSc नर्सिंग में पूर्णकालिक स्नातक कार्यक्रम प्रदान करता है। केजीएमयू लखनऊ में MBBS और BDS में प्रवेश के लिए NEET UG स्कोर आवश्यक है। केजीएमयू लखनऊ में कुल 250 एमबीबीएस सीटों पर योग्य छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। एमबीबीएस की कुल ट्यूशन फीस 2.46 लाख रुपए है।
2) Institute of Medical Sciences - Banaras Hindu University: चिकित्सा विज्ञान संस्थान - बीएचयू
चिकित्सा विज्ञान संस्थान – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IMS-BHU) को एनआईआरएफ 2024 रैंकिग में ‘मेडिकल श्रेणी’ में 7वां और डेंटल श्रेणी में 17वां स्थान मिला है। आईएमएस-बीएचयू को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता भी प्राप्त है। IMS BHU के यूजी स्तर के पाठ्यक्रमों में MBBS, BAMS, BSc नर्सिंग सहित अन्य कोर्स शामिल हैं। आईएमएस वाराणसी नीट यूजी के माध्यम से कुल 100 एमबीबीएस सीटों पर योग्य छात्रों को प्रवेश देता है। आईएमएस बीएचयू में एमबीबीएस की कुल ट्यूशन फीस 1.24 लाख रुपए है।
3) Integral University (IUL): इंटीग्रल यूनिवर्सिटी
राजधानी लखनऊ में स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी एक निजी विश्वविद्यालय है। एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग के अनुसार, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ ‘फार्मेसी’ श्रेणी में 45वें स्थान पर है। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ प्रतिवर्ष 150 सीटों पर पूर्णकालिक स्नातक एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रदान करता है। नीट यूजी में न्यूतम अंक प्राप्त करने वाले कैंडडिडे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से एमबीबीएस में दाखिला ले सकते हैं। इंटीग्रल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस कार्यक्रम की कुल ट्यूशन फीस 81 लाख रुपए है। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कार्यक्रम, लखनऊ स्थित इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (आईआईएमएसआर) के माध्यम से पेश किया जाता है।
4) Jawaharlal Nehru Medical College, Aligarh (JNMC): जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। यह एक सरकारी मेडिकल संस्थान है, जिसे एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त है। एमबीबीएस प्रोग्राम की कुल ट्यूशन फीस 2.19 लाख रुपए है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) को 2023 में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा मेडिकल श्रेणी में 41वां स्थान दिया गया। अधिक जानकारी के लिए www.amu.ac.in/schools/jawaharlal-nehru-medical-college पर विजिट कर सकते हैं।
5) Era's Lucknow Medical College and Hospital: एराज मेडिकल कॉलेज
एराज लखनऊ मेडिकल कॉलेज द्वारा यूजी स्तर पर बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) पाठ्यक्रम में नीट यूजी के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। एरा मेडिकल कॉलेज एक निजी संस्थान है। नीट यूजी और यूपी नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्र एराज मेडिकल संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। एमबीबीएस कोर्स की कुल ट्यूशन फीस 74.7 लाख रुपए है। इसे, भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) से मान्यता प्राप्त है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट https://elmcindia.org/ पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा