NEET UG 2025 Result: सीबीआई ने नीट अभ्यर्थियों से ठगी करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
Santosh Kumar | June 15, 2025 | 10:42 AM IST | 1 min read
अधिकारियों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने दावा किया कि वे अंकों में हेरफेर कर सकते हैं, और इसके लिए वे प्रति उम्मीदवार 90 लाख रुपये वसूल रहे थे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2025 के अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी के आरोप में महाराष्ट्र से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों ने दावा किया था कि वे अंकों में हेरफेर कर सकते हैं, और इसके लिए वे प्रति उम्मीदवार 90 लाख रुपये वसूल रहे थे।
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, संदीप शाह (सोलापुर निवासी) और सलीम पटेल (नवी मुंबई निवासी) ने दावा किया था कि उनके राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों से संपर्क हैं और वे अभ्यर्थियों के अंक बढ़वा सकते हैं।
NEET UG 2025 Result: अभ्यर्थी से 90 लाख रुपये तक की मांग
एजेंसी को तीसरे आरोपी की तलाश है जो फरार है और उसे इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रति अभ्यर्थी 90 लाख रुपये तक की मांग की थी।
बाद में मेधा सूची में स्थान सुनिश्चित कराने के लिए बातचीत के दौरान राशि घटाकर 87.5 लाख रुपये कर दी थी। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, "गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में ऐसे कई संदेश मिले हैं।
NEET UG Result 2025: 16 जून तक सीबीआई की हिरासत में
इनमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट और हवाला नेटवर्क के जरिए हुए लेनदेन के साक्ष्य हैं।" दोनों आरोपियों को एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 16 जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
प्रवक्ता ने बताया, "अब तक की जांच में किसी सरकारी अधिकारी या एनटीए के कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। आरोपियों ने झूठे दावे कर परिजनों को गुमराह किया।" एनटीए ने कल (14 जून) नीट रिजल्ट जारी किया।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Result (Out) Live: नीट रिजल्ट जारी @neet.nta.nic.in; एमबीबीएस, बीडीएस, सरकारी कॉलेज कटऑफ जानें
नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ सुबह ही जारी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार