NEET UG 2025 Result Date: नीट यूजी फाइनल आंसर-की जल्द; कब तक आएगा रिजल्ट? जानें तारीख, टाई-ब्रेकिंग नियम
Santosh Kumar | June 10, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read
परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी जिसमें एमबीबीएस/बीडीएस और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कभी भी नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की जारी कर सकती है। एनटीए ने 3 जून को नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिस पर अथॉरिटी ने 5 जून तक चैलेंज करने का मौका दिया। नीट यूजी फाइनल आंसर 2025 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके बाद एनटीए द्वारा 14 जून 2025 तक नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में नीट यूजी की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिससे अब नतीजे जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी रिजल्ट पर लगाई रोक हटा दी है।
ऐसे में नीट यूजी रिजल्ट 2025 एनटीए द्वारा जारी सूचना विवरणिका में उल्लिखित संभावित तिथि यानी 14 जून 2025 को जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने नीट यूजी रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं।
NEET UG 2025 Result Date: नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम
परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी जिसमें एमबीबीएस/बीडीएस और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। एमसीसी 15% एआईक्यू और 85% राज्य कोटा के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा।
नीट यूजी प्रश्न पत्र 2025 में 180 प्रश्न थे जिनके लिए 720 अंक निर्धारित थे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और अनुत्तरित प्रश्नों के लिए शून्य अंक दिए जाएंगे।
Also read NEET UG 2025 Result: नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा? जानें डेट, स्कोरकार्ड लिंक, पिछले साल की कटऑफ
NEET UG 2025 Tie-Breaking Rule: नीट टाई ब्रेकिंग नियम
एनटीए ने सूचना बुलेटिन में नीट 2025 टाई ब्रेकिंग नियमों का उल्लेख किया है। यह मानदंड उस स्थिति में लागू होगा जब दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंकों में समानता होगी। नीट 2025 टाई ब्रेकिंग नीति का विवरण इस प्रकार है -
- परीक्षा में बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी) - में उच्च अंक, प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद,
- परीक्षा में केमिस्ट्री में उच्च अंक, प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद,
- परीक्षा में फिजिक्स में उच्च अंक/प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद,
- परीक्षा में सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार,
- परीक्षा में बायोलॉजी में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
- परीक्षा में केमिस्ट्री में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
- परीक्षा में फिजिक्स में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
- यदि ए-जी मानदंड समाप्त हो जाते हैं और टाई अभी भी बनी रहती है, तो इसे एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के मार्गदर्शन के साथ एक यादृच्छिक प्रक्रिया के माध्यम से हल किया जाएगा।
अगली खबर
]AIAPGET 2025: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट करेक्शन विंडो ओपन, जानें प्रोसेस, एग्जाम डेट
एआईएपीजीईटी 2025 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार जिन्हें लगता है कि उनके द्वारा भरे गए आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET के माध्यम से इसे ठीक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार