Santosh Kumar | September 2, 2025 | 04:13 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज ug.nri.mcc@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेजने होंगे। यह प्रक्रिया 4 सितंबर सुबह 11 बजे तक चलेगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) छात्रों के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर, 2025 तय की है। यह घोषणा उन एनआरआई उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनआरआई कोटे के तहत आवेदन कर रहे हैं। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे।
एमसीसी के अनुसार, एनआरआई कोटे के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी एनआरआई स्थिति साबित करने के लिए भारतीय दूतावास या विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को पासपोर्ट कॉपी, वीजा कॉपी और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी जमा करने होंगे। अगर कोई उम्मीदवार फर्जी या अधूरे दस्तावेज जमा करता है, तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज ug.nri.mcc@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेजने होंगे। यह प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 सुबह 11 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय से पहले या बाद में भेजे गए ईमेल मान्य नहीं होंगे।
उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज़ एक ही ईमेल पर भेजने होंगे। राउंड 2 के लिए दस्तावेज़ दोबारा भेजना ज़रूरी है, क्योंकि राउंड-1 में भेजे गए दस्तावेज मान्य नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
नीट राउंड 2 के लिए, एनआरआई उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले ये दस्तावेज जमा करने होंगे-