NEET UG 2025: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन गाइडलाइन जारी; अपार आईडी का उपयोग और आधार करें अपडेट, आवेदन जल्द
Santosh Kumar | January 14, 2025 | 10:10 PM IST | 1 min read
एनटीए ने नोटिस के माध्यम से अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र के अनुसार अपने आधार विवरण अपडेट करने की सलाह दी है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। जारी नोटिफिकेशन के जरिए एनटीए ने इच्छुक उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन के दौरान अपार आईडी और आधार ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने को कहा है। एनटीए किसी भी समय नीट 2025 नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नीट 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, नीट यूजी 2025 में Apaar ID को जोड़ा जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन और परीक्षा प्रक्रिया के दौरान Apaar ID और Aadhaar प्रमाणीकरण का उपयोग करना होगा।
Apaar ID NEET UG 2025: नीट यूजी पंजीकरण जल्द
नोटिस में कहा गया है कि एनटीए नीट यूजी 2025 पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र के अनुसार अपने आधार विवरण को अपडेट करें।
इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आपका आधार वैध मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है ताकि ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण में कोई समस्या न हो। नीट 2025 परीक्षा पेन-पेपर मोड के बजाय सीबीटी में आयोजित की जाएगी।
NTA NEET UG 2025: एनटीए ने बताया क्यों जरूरी है आधार?
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में एनटीए ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन और परीक्षा के दौरान आधार क्यों जरूरी है-
- आधार का उपयोग करके विवरण स्वचालित रूप से भरे जाते हैं, जिससे गलतियां कम होती हैं।
- चेहरे का प्रमाणीकरण उम्मीदवारों की पहचान को त्वरित और सटीक बनाता है।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश आसान और जल्दी हो जाता है।
- आधार प्रमाणीकरण प्रत्येक उम्मीदवार की पहचान सुनिश्चित करता है, जो उनके हितों की रक्षा करता है।
- अपने आधार विवरण को 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार सही और अपडेट रखें।
- यदि आवश्यक हो, तो इसे निकटतम आधार केंद्र पर अपडेट करवाएं।
अगली खबर
]Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने स्कूल में बम की धमकी देने के आरोपी का संबंध राजनीतिक रूप से संबद्ध एनजीओ से जोड़ा
अधिकारी ने बताया कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, "हम ईमेल पर नजर रख रहे थे, लेकिन वीपीएन की वजह से स्रोत का पता लगाना मुश्किल था।"
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’