NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 4 मई को एक शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | April 30, 2025 | 03:43 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख आगे बताई गई है।
नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा देश भर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में होगी।
नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने पहले ही नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
NEET UG 2025 Exam Pattern: नीट यूजी 2025 एग्जाम पैटर्न
संशोधित परीक्षा पैटर्न में कोई सेक्शन बी नहीं होगा। अब कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे (भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 और जीव विज्ञान में 90), जिन्हें 180 मिनट में हल करना होगा। वैकल्पिक प्रश्न और अतिरिक्त समय हटा दिया गया है।
नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तरों पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड लगाया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता है।
NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
- नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
नीट यूजी से संबंधित झूठे दावों पर लगाम लगाने के लिए, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए संदिग्ध दावों की रिपोर्ट करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। यह एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
यदि किसी अभ्यर्थी को नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो वे एनटीए से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें