NEET UG 2024 Exam: नीट यूजी परीक्षा को लेकर एनटीए ने जारी की चेतावनी, कदाचार पर होगी कार्रवाई
Santosh Kumar | May 3, 2024 | 10:12 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2024 की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त कदमों की घोषणा की है। एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 5 मई को नीट यूजी 2024 परीक्षा आयोजित करने जा रही है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। एनटीए ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े मामलों को लेकर अभ्यर्थियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। एनटीए ने कहा है कि परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों से किसी भी तरह का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2024 की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त कदमों की घोषणा की है। एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल NEET परीक्षा के लिए 24 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
पंजीकृत होने के साथ-साथ, एनटीए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, एआई उपकरण और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाइयों के साथ परीक्षा के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की भी बात कही गई है।
अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर ईमानदारी और निष्पक्षता के मूल्यों को बनाए रखें। एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2024 Exam: परीक्षा पैटर्न
| परीक्षा पैटर्न | विवरण |
|---|---|
|
नीट यूजी 2024 परीक्षा तिथि |
5 मई 2024 |
|
नीट प्रश्न पत्र का तरीका |
पेन और पेपर आधारित. अभ्यर्थियों को काले या नीले बॉलपॉइंट पेन से उत्तर अंकित करने के लिए ओएमआर शीट दी जाएगी |
|
नीट परीक्षा की अवधि |
3 घंटे 20 मिनट |
|
भाषा/माध्यम |
अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू। |
|
प्रश्न प्रकार |
बहु विकल्पीय प्रश्न |
|
प्रश्नों की कुल संख्या |
कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों का उत्तर देना होगा |
|
परीक्षा में कुल अंक |
720 अंक |
|
नीट अंकन योजना 2024 |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र