NEET UG Result 2024: नीट यूजी परिणाम में कैंसर सर्वाइवर छात्र ने 720 में से 715 अंक किए हासिल
Abhay Pratap Singh | June 7, 2024 | 05:35 PM IST | 2 mins read
मुंबई निवासी छात्र मौलिक पटेल ने महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में 94.67% अंक और नीट रिजल्ट में 715 अंक प्राप्त किए हैं।
नई दिल्ली: नीट यूजी परिणाम 2024 में 18 वर्षीय कैंसर सर्वाइवर छात्र ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। कैंसर सर्वाइवर छात्र मौलिक पटेल ने बताया कि शुरुआती कैंसर सर्जरी के बाद वह नीट कोचिंग की कक्षाओं में शामिल नहीं हो सके, इसलिए घर से ही नीट की पढ़ाई शुरू कर दी।
मौलिक पटेल ने कहा कि, वह ऑन्कोलॉजिस्ट के रूप में अपना करियर बनाना चाहता है, जिससे चिकित्सा के क्षेत्र अपने सपने को साकार कर सकें। मौलिक पटेल मूल रूप से घाटकोपर, मुंबई के रहने वाले हैं। एलन करियर इंस्टीट्यूट में प्रवेश लेने के 7 माह बाद मौलिक को कैंसर होने का पता चला था।
कैंसर सर्वाइवर छात्र मौलिक पटेल ने बताया कि कैंसर के इलाज और बार-बार अस्पताल जाने के कारण पढ़ाई बाधित हुई। जिस कारण, वह साल 2023 में नीट यूजी और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। सितंबर 2023 में स्वास्थ्य में सुधार के बाद मौलिक ने एलन केंद्र में आयोजित सभी मुख्य टेस्ट में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि, “कैंसर का इलाज दर्दनाक था, लेकिन मैंने इसे कभी अपनी पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दिया क्योंकि मैं पढ़ाई को बोझ नहीं मानता।” वह कीमोथेरेपी के दौरान भी अस्पताल में किताबें ले जाते थे। मार्च माह में मौलिक ने कैंसर पर काबू पाने के लिए एलन क्रैश कोर्स फिर से शुरू किया था।
मौलिक के पिता राकेश पटेल और माता प्रीति पटेल ने बताया कि, उन्होंने अपने बेटे के इलाज पर 35 लाख रुपए खर्च किए हैं। आगे कहा कि, “बेटे की जानलेवा बीमारी कैंसर से लड़ते हुए हमने अपनी बचत के रुपये खत्म करने के अलावा इलाज के लिए अपने गहने भी बेच दिए हैं।”
कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद भी विपरीत परिस्थितियों में मौलिक पटेल ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 और नीट परीक्षा दोनों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पटेल ने महाराष्ट्र राज्य बोर्ड परिणाम 2024 में 94.67% अंक प्राप्त किया। वहीं, NEET UG 2024 रिजल्ट में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल