NEET PG Edit Window 2026: नीट पीजी एडिट विंडो संबंधी अधिसूचना जारी, 12 से 15 अगस्त तक इमेज सुधारने का मौका
Santosh Kumar | August 11, 2026 | 10:40 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को अपनी इमेज ठीक करने का आखिरी मौका 12 अगस्त (दोपहर 1 बजे) से 15 अगस्त (रात 11:55 बजे) के बीच दिया जा रहा है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है। पंजीकृत उम्मीदवार नीट पीजी सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे हैं, और इसी बीच एनबीईएमएस ने उन उम्मीदवारों को एक आखिरी मौका दिया है जिनकी फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान तय गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं पाए गए। बोर्ड ऐसे उम्मीदवारों के लिए 12 अगस्त को दोपहर 1 बजे से एडिट विंडो फिर से खोलेगा।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
'सिलेक्टिव एडिट विंडो' 10 अगस्त को बंद होने के बाद यह देखा गया है कि कुछ नीट-पीजी 2026 उम्मीदवारों ने तय 'इमेज अपलोड निर्देशों' के अनुसार अपनी तस्वीरें, हस्ताक्षर और/या अंगूठे के निशान अपलोड नहीं किए हैं।
NEET PG Edit Window 2026: इमेज ठीक करने का आखिरी मौका
ऐसे उम्मीदवारों को अपनी इमेज ठीक करने का आखिरी मौका 12 अगस्त (दोपहर 1 बजे) से 15 अगस्त (रात 11:55 बजे) के बीच दिया जा रहा है; अगर वे इस दौरान इन्हें ठीक नहीं करते हैं, तो उनके आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
बोर्ड ने पहले ही उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए रिजेक्ट की गई इमेज के स्टेटस के बारे में बता दिया है। रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर परीक्षा और उससे जुड़ी काउंसलिंग/एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक चालू रहने चाहिए।
NEET PG Edit Window 2026: एनबीई ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
उम्मीदवार वेबसाइट पर क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करके अपनी फ़ोटोग्राफ़ के अप्रूवल या रिजेक्शन का स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवार इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के पेज 110 से 127 पर दिए गए इमेज अपलोड करने के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के पेज 120 से 127 पर रिजेक्ट की गई इमेज के सैंपल दिए गए हैं। बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है, जिन्हें अपने नीट-पीजी 2026 आवेदनों में अपनी इमेज सही करने की आवश्यकता है।
अगली खबर
]Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार नीट सीट मैट्रिक्स जारी; राउंड 1, 2 के लिए आवेदन, चॉइस फिलिंग 10 अगस्त से
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई