Saurabh Pandey | September 9, 2024 | 04:47 PM IST | 2 mins read
पिछले हफ्ते, एनबीईएमएस ने अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए नीट पीजी परिणाम या मेरिट सूची 4 सितंबर को natboard.ecu.in और nbe.edu.in पर जारी किया था।
Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
Predict Now
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) नीट पीजी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू होगा, उम्मीदवार 26 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download
Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook
Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now
बोर्ड ने कहा कि ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए अलग एआईक्यू स्कोरकार्ड 10 सितंबर या उसके बाद nbe.edu.in पर जारी किए जाएंगे। एआईक्यू मेरिट सूची में उम्मीदवार की समग्र रैंक और उसकी श्रेणी (ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस) के लिए उम्मीदवार की रैंक का उल्लेख एआईक्यू स्कोरकार्ड पर किया जाएगा।
बता दें कि नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया गया था। 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए मेरिट सूची 4 सितंबर को natboard.ecu.in और nbe.edu.in पर जारी की गई थी।