NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, 4 फरवरी से करें रिपोर्ट
Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 08:04 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत ईमेल आईडी mccresultquery@gmail.com के माध्यम से अधिकारियों को दे सकते हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 3 फरवरी को नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। राउंड 3 काउंसलिंग में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट पीजी 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जांच सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एमसीसी ने जारी नोटिस में कहा कि, नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड-3 के प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत MCC of DGHS को 04.02.2026 को सुबह 11:30 बजे तक ईमेल आईडी mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के जरिए दी जा सकती है, जिसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को ‘फाइनल’ माना जाएगा।
नीट पीजी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवंटित संस्थान और पाठ्यक्रम जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। हाल ही, में सरकार ने एमडी, एमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ को शून्य प्रतिशत और न्यूनतम अंकों को -40 तक कम कर दिया है।
Also read NEET SS Scorecard 2025: नीट एसएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, 6 महीने रहेगा वैलिड
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद और एमसीसी वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित संस्थान में जाएं। नीट पीजी राउंड 3 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
काउंसलिंग समिति द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के तीसरे राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 4 से 11 फरवरी के बीच प्रवेश के लिए संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना आवश्यक है। राउंड 3 काउंसलिंग कुल 18,000 रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
एमसीसी ने कहा कि नवीनतम प्रकाशित अनुसूची “असद मुईद और अन्य बनाम जामिया हमदर्द डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य” शीर्षक वाली SLP (C) संख्या 3280/2026 को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार