Trusted Source Image

NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से

Santosh Kumar | January 25, 2025 | 07:32 PM IST | 1 min read

नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

Back

NEET PG 2026 Rank Predictor

Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.

Try Now
नीट पीजी राउंड 3 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 26 जनवरी से शुरू होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
नीट पीजी राउंड 3 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 26 जनवरी से शुरू होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे अपना सीट आवंटन परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। नीट पीजी राउंड 3 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 26 जनवरी से शुरू होगी।

नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।

NEET PG Counselling 2024: विसंगति की करें रिपोर्ट

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि परिणाम में कोई गलती है, तो उम्मीदवार विसंगति की सूचना डीजीएचएस के एमसीसी को 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक ईमेल mccresultquery@gmail.com पर जानकारी भेज सकते हैं।

इसके बाद एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह सीट आवंटन एमडी, एमएस और डीएनबी की 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए है।

जो उम्मीदवार राउंड 3 में सीट सुरक्षित नहीं कर सके, वे राउंड 4 में आवेदन कर सकेंगे। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 4 के लिए पंजीकरण विंडो 7 से 11 फरवरी तक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी।

Also readNEET PG 2024 SC Hearing Postponed: नीट पीजी मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में फिर टली, 7 जनवरी को सुनवाई संभव

NEET PG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज

शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 4 और 5 फरवरी को निर्धारित है। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
  • एनबीई द्वारा जारी प्रवेश पत्र
  • एनबीई द्वारा जारी नीट पीजी 2024 परिणाम या रैंक पत्र
  • एमबीबीएस, बीडीएस की प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट
  • एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र या प्रोविजनल प्रमाण पत्र
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications