Santosh Kumar | June 5, 2025 | 04:41 PM IST | 2 mins read
अधिक संख्या में परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था करने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एनबीई ने 15 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी है। सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है और अब इस मामले पर कल यानी 6 जून 2025 को कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले, एनबीई15 जून को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने वाला था।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2 शिफ्ट में परीक्षा के खिलाफ एक नीट पीजी उम्मीदवार द्वारा दायर याचिका के मामले में अपना फैसला सुनाते हुए केंद्र और संबंधित एजेंसियों को एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने यह भी कहा कि परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए पर्याप्त और सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया कि नीट पीजी 2025 अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इसके लिए अधिक संख्या में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एनबीई ने 15 जून को परीक्षा स्थगित कर दी। एनबीई को नीट पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।
बोर्ड ने नई तिथि और प्रारूप के लिए अदालत से आधिकारिक मंजूरी लेने के लिए आवेदन दायर किया है। एनबीई ने नोटिस के माध्यम से स्पष्ट किया कि संशोधित कार्यक्रम अदालत के अंतिम निर्णय के बाद ही जारी किया जाएगा।
बता दें कि यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने दो शिफ्ट में परीक्षा कराने के फैसले को चुनौती दी थी। इसमें तर्क दिया गया था कि इससे प्रतियोगियों के लिए असमान परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं और एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग की गई।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी का आयोजन किया जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं और इसके जरिए उन्हें उच्च चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश मिलता है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 2 जून को आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
Santosh Kumar