NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम सिटी री-सबमिशन विंडो आज होगी ओपन, जानें टाइमिंग, वेबसाइट लिंक
Santosh Kumar | June 13, 2025 | 10:39 AM IST | 2 mins read
परीक्षा शहर का विवरण उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2025 को सूचित किया जाएगा। एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 13 जून 2025 को नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर पुनः सबमिट करने की विंडो खोलेगा। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद अपने विकल्प भर सकते हैं। बोर्ड लिंक आज दोपहर 3 बजे सक्रिय हो जाएगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
उम्मीदवारों द्वारा नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर चुनने की अंतिम तिथि 17 जून, 2025 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के दौरान, उम्मीदवार केवल उन्हीं शहरों को देख पाएंगे जहां परीक्षा के लिए सीटें उपलब्ध हैं।
चुने गए परीक्षा शहर में स्थान का आवंटन एनबीईएमएस द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से सटीक स्थान की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को यात्रा/बोर्डिंग आदि की अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज डेट
नीट पीजी 2025 एडिट विंडो 20 जून को खुलेगी और 22 जून 2025 को बंद होगी। परीक्षा शहर का विवरण उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2025 को सूचित किया जाएगा। एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा।
इसके बाद 3 अगस्त 2025 को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोर्ट के निर्देशानुसार, परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 3 सितंबर 2025 को घोषित किया जाएगा।
Also read NEET PG 2025 Exam City: एनबीई ने जारी की नीट पीजी के लिए 233 परीक्षा शहरों की लिस्ट
NEET PG 2025: नीट परीक्षा शहर का विवरण कैसे भरें?
नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर का विवरण फिर से जमा करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Examinations' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसमें नीट पीजी लिंक को ओपन करें संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब परीक्षा शहर और अन्य विवरण चुनें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार