NEET PG 2025: बसपा प्रमुख मायावती ने नीट पीजी परीक्षा एक पाली में कराने के फैसले का किया स्वागत
Santosh Kumar | May 31, 2025 | 04:24 PM IST | 1 min read
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि देश व राज्यों में किसी भी परीक्षा को एक ही दिन व एक ही पाली में कराना जरूरी है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowलखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने नीट-पीजी 2025 परीक्षा एक ही पाली में कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे परीक्षा की शुचिता, गुणवत्ता और सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि देश व राज्यों में किसी भी परीक्षा को एक ही दिन व एक ही पाली में कराना जरूरी है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और अभ्यर्थियों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता।
NEET PG 2025: एक शिफ्ट में परीक्षा कराने का निर्देश
जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने 15 जून को होने वाली परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ और सुरक्षित केंद्रों पर केवल एक शिफ्ट में आयोजित करने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने कहा कि दो शिफ्ट में पूछे गए प्रश्नों का कठिनाई स्तर एक जैसा नहीं हो सकता। दो शिफ्ट में परीक्षा कराने से मनमानी हो सकती है और परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इसलिए एक शिफ्ट में परीक्षा कराना ज्यादा उचित है।
Also read NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम एक शिफ्ट में होगा आयोजित, सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई को दिया निर्देश
कोर्ट ने कहा कि एनबीई के पास परीक्षा आयोजित करने के लिए केंद्र और शिफ्ट तय करने के लिए अभी 2 सप्ताह से अधिक का समय है। इस मुद्दे पर कई मेडिकल संगठनों ने एनबीई और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था।
साथ ही कई लोगों ने पीएम मोदी को भी पत्र भेजे, जिसमें उन्होंने एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की मांग की। उनका कहना था कि दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करने से अनियमितताएं और पक्षपात हो सकता है।
अगली खबर
]NEET UG Answer Key 2025 Live: एनटीए नीट यूजी आंसर की 2025 कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट डेट, कटऑफ
अब सभी उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की, रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी आंसर की 2025 जारी करेगी। उम्मीदवारों को इस लेख में नीट यूजी 2025 आंसर की से संबंधित हर लेटेस्ट अपडेट मिलेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार