Santosh Kumar | August 28, 2025 | 06:13 PM IST | 1 min read
नीट स्कोरकार्ड में अभ्यर्थियों के मूल अंक, पर्सेंटाइल और अखिल भारतीय रैंक का विवरण होगा, जो केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मान्य होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जल्द ही नीट पीजी 2025 आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कल यानी 29 अगस्त 2025 से नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि यह पहली बार है जब एनबीई नीट पीजी 2025 आंसर-की जारी करेगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
यह निर्णय 29 अप्रैल के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में है। उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की की तुलना कर अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही पाली में आयोजित की गई।
देश भर के 301 शहरों के 1,052 परीक्षा केंद्रों पर 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग थी।
एनबीईएमएस ने 19 अगस्त को परिणाम घोषित किए, जिसमें 1,28,116 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। यह स्कोरकार्ड, जिसमें उम्मीदवारों के मूल अंक, पर्सेंटाइल और अखिल भारतीय रैंक का विवरण होगा, केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मान्य होगा।
Also readNEET-PG 2025: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेरिट लिस्ट natboard.edu.in पर जारी
इस बीच, एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 ऑल इंडिया कोटा 50 प्रतिशत काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमसीसी जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा करेगी, जो 50% एआईक्यू सीटों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी या जो अपनी आवंटित सीट को अपग्रेड करना चाहते हैं। नीट यूजी राउंड 2 के लिए पंजीकरण विंडो एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर सक्रिय होगी।
Santosh Kumar