NEET PG 2024: नीट पीजी के लिए अंतिम सुधार विंडो आज होगी बंद, natboard.edu.in पर करें करेक्शन
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 08:59 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 आवेदन फॉर्म में कैंडिडेट अपलोड किए गए फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (NBEMS) द्वारा पंजीकृत नीट पीजी उम्मीदवारों के लिए अंतिम सुधार विंडो आज यानी 10 जून रात 11:55 बजे बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन माध्यम में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2024 आवेदन फॉर्म भरने वाले आवेदकों के लिए अपलोड किए गए फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में संशोधन करने का आज अंतिम मौका है। नीट पीजी फाइनल एडिट विंडो बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यह देखा गया है कि कुछ उम्मीदवारों ने निर्धारित छवि अपलोड निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे उम्मीदवारों को फाइनल एडिट विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र में अपलोड इमेज को सुधारना आवश्यक है।”
Also read PU LLB 2024 Registration: पीयू एलएलबी पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 13 जून तक आवेदन का मौका
एनबीईएमएस ने दस्तावेज दोबारा जमा कराने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। नीट पीजी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इस लिस्ट की जांच कर लेनी चाहिए। नीट पीजी रजिस्ट्रेशन संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीट पीजी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। वहीं, नीट पीजी 2024 एग्जाम 23 जून को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परिणाम 15 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
NEET PG 2024 application correction window: कैसे सुधार करें?
नीट पीजी आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- अब, एग्जामिनेशन सेक्शन पर जाएं और ‘नीट पीजी’ पर क्लिक करें।
- फिर, एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- इसके बाद, कैंडिडेट को एडिट विकल्प स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक बदलाव करें और फॉर्म सबमिट करें।
- नीट पीजी आवेदन पत्र सुधार पेज का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच