Santosh Kumar | November 20, 2024 | 01:04 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम एमडी, एमएस और डीएनबी में 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए जारी किया गया है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 1 के लिए अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे अपना सीट आवंटन परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। नीट पीजी राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 21 नवंबर से शुरू होगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एमसीसी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम एमडी, एमएस और डीएनबी में 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए जारी किया गया है। आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।
नीट पीजी 2024 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 19 नवंबर को जारी किया गया था। नीट पीजी 2024 सीट अलॉटमेंट मेरिट रैंक, चॉइस फिलिंग, सीट उपलब्धता और आरक्षण नीतियों के आधार पर जारी किया जाता है।
जारी नोटिस के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की उसी संस्थान एवं विषय में श्रेणी या कोटा बदल गया है, उन्हें ऑनलाइन रिलीविंग लेटर प्राप्त कर आवंटित संस्थान से परिवर्तित श्रेणी या परिवर्तित कोटे वाली सीट पर प्रवेश लेना होगा।
ऐसे अभ्यर्थियों को परिवर्तित श्रेणी या कोटा सीट के लिए नया ऑनलाइन जनरेटेड एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा, अन्यथा प्रवेश न मिलने के कारण आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी। नीट पीजी राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 4 दिसंबर से शुरू होगा।
Also readNEET PG 2024: नीट पीजी रिजल्ट याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जानें अगली हियरिंग डेट
शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 28 और 29 नवंबर को निर्धारित है। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-