NEET OMR Sheet Controversy: एनटीए ने ओएमआर शीट में गड़बड़ी के दावों को किया खारिज, रिजल्ट में कोई गलती नहीं
Santosh Kumar | July 21, 2026 | 07:28 AM IST | 1 min read
एजेंसी ने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेज या छेड़छाड़ की गई ओएमआर शीट पेश करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ उम्मीदवारी रद्द करने, परीक्षा से प्रतिबंधित करने सहित आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को नीट के पुनर्परीक्षा देने वाले 5 अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिका में कथित गड़बड़ी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एआई या अन्य तरीकों से हेरफेर किया गया है। एनटीए ने कहा कि घोषित परिणामों में अब तक कोई गलती साबित नहीं हुई है।
एजेंसी ने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेज या छेड़छाड़ की गई ओएमआर शीट पेश करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ उम्मीदवारी रद्द करने, परीक्षा से प्रतिबंधित करने सहित आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया कि वास्तविक ओएमआर शीट बारकोड, बुकलेट नंबर और उत्तर पुस्तिका संख्या से जुड़ी होती हैं, जबकि स्कोरकार्ड क्यूआर कोड के जरिए सर्वर रिकॉर्ड से जुड़े रहते हैं।
परीक्षा एजेंसी ने सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पाया कि शिकायतों के साथ जमा की गई कई ओएमआर शीट फर्जी प्रतीत हो रही थीं या उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार किया गया था।
3 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर 21 जून को दोबारा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए गए, जिसमें 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल रहे।
अगली खबर
]Parliament Session: कांग्रेस ने वांगचुक, परीक्षा विवाद व उच्च शिक्षा विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की
वेणुगोपाल ने वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के प्रति पूर्ण एकजुटता जताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों की अनदेखी की है और करीब तीन सप्ताह से अनशन जारी रहने के बावजूद उनसे बातचीत करने की कोई पहल नहीं की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल