NEET UG 2025: नीट एग्जाम में क्या-क्या ले जाना है? जानें एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | May 4, 2025 | 08:58 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2025 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार (3 मई) को सभी नीट यूजी केंद्रों पर 'मॉक ड्रिल' आयोजित की गई।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2025 आज 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने परीक्षा के लिए नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड पर बताई गई जगह पर पोस्टकार्ड साइज फोटो चिपकाना होगा। सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी नीट 2025 सूचना बुलेटिन में दी गई है। नीट परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
एनटीए नीट परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीवीएससी एंड एएच, एम्स और जेआईपीएमईआर में 1 लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रदान करती है। इस बार यह परीक्षा 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2025 Exam: स्व-घोषणा पत्र पर फोटो जरूरी
एनटीए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 पर एक अंडरटेकिंग है जिसमें छात्र दिशा-निर्देशों का पालन करने की पुष्टि करता है। इसमें दी गई जानकारी सही होनी चाहिए, क्योंकि इसकी नीट यूजी 2025 परीक्षा केंद्र पर जांच की जाएगी।
इसके साथ ही स्व-घोषणा पत्र पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में केवल पहचान पत्र, हॉल टिकट और आवश्यक दस्तावेज जैसे पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र और स्क्राइब से संबंधित दस्तावेज (यदि लागू है) लाने होंगे।
NEET Exam Me Kya Kya Le Jana Hai: नीट परीक्षा के लिए दस्तावेज
अभ्यर्थियों को नीट यूजी 2025 परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे-
- नीट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
- पासपोर्ट साइज फोटो (नीट आवेदन पत्र से मेल खाता हुआ)
- एक वैध पहचान प्रमाण
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- एनटीए नीट एडमिट कार्ड अंडरटेकिंग स्व-घोषणा पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा