NCL Recruitment 2026: एनसीएल में एचईएमएम ऑपरेटर सहित 577 पदों पर निकली भर्ती, 1 मई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 10, 2026 | 07:53 AM IST | 2 mins read
एनसीएल सीआईएल भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह मूल वेतन 43775 रुपये दिया जाएगा।
नई दिल्ली: नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने एचईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर (सिविल) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए एनसीएल भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई है।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ पूर्व सैनिक/ विभागीय कर्मचारी को छूट दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
एनसीएल सीआईएल भर्ती 2026 के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। ओवरिसयर (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा हो। इसके अलावा, पैरामेडिकल और एचईएमएम ऑपरेटर के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 577 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एचईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी) के 472 पद, पैरामेडिकल के 75 पद और ओवरसियर के 2 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित कैंडिडेट को 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह मूल वेतन 43775 रुपये दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनसीएल भर्ती नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
NCL CIL Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनसीएल 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- एनसीएल करियर्स पोर्टल www.nclcil.in/data-listing/pages/recruitment पर जाएं।
- एनसीएल एचईएमएम भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम में शुल्क जमा करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा