एनसीईआरटी ने कक्षा 8 के लिए नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक की जारी, बहु-विषयक दृष्टिकोण पर जोर
Santosh Kumar | July 17, 2025 | 02:46 PM IST | 2 mins read
यह पुस्तक बच्चों पर जानकारी थोपने के बजाय समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सुबोध और बहुविषयक शैली में तैयार की गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) और एनसीएफ-एसई-2023 द्वारा निर्देशित, एनसीईआरटी ने कक्षा 8 के लिए नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक "समाज की खोज: भारत और उससे आगे" जारी की है। यह पुस्तक देश के भूगोल, इतिहास (मध्यकालीन और आधुनिक), शासन और आर्थिक जीवन को एकीकृत तरीके से प्रस्तुत करती है, ताकि छात्र विषय की आलोचनात्मक समझ विकसित कर सकें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, चूंकि कक्षा 8 माध्यमिक स्तर का अंतिम वर्ष है, इसलिए यह पुस्तक विशेष रूप से 13वीं से 19वीं शताब्दी के दौरान घटित घटनाओं और वर्तमान भारत पर उनके प्रभाव को समझाने का प्रयास करती है।
यह पुस्तक बच्चों पर जानकारी थोपने के बजाय समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सुबोध और बहुविषयक शैली में तैयार की गई है। इसमें प्रयुक्त सभी तथ्य विश्वसनीय प्राथमिक और माध्यमिक शैक्षणिक स्रोतों पर आधारित हैं।
इतिहास के अंधकारमय काल पर टिप्पणी
शिक्षार्थियों के लाभ के लिए पृष्ठ 20 पर "इतिहास के अंधकारमय काल पर एक टिप्पणी" जोड़ी गई है। यह पाठ्यपुस्तक में प्रस्तुत सामग्री का सारांश है; संपूर्ण पाठ्यपुस्तक को इसी दृष्टिकोण से देखा और समझा जाना चाहिए।
एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक छात्रों को दिल्ली सल्तनत और मुगलों से परिचित कराती है। इसमें बाबर को "एक बर्बर और क्रूर विजेता" बताया गया है जिसने पूरे शहर की आबादी का नरसंहार किया था।
इसमें औरंगजेब को एक सैन्य शासक बताया गया है, जिसने मंदिरों और गुरुद्वारों को नष्ट किया। किताब में अकबर के शासनकाल को विभिन्न धर्मों के प्रति ‘‘क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण’’ बताया गया है।
शिवाजी कुशल रणनीतिकार के रूप में वर्णित
किताब में जहां सल्तनत और मुगल काल के खंड में स्याह पक्षों को रेखांकित किया गया है वहीं प्रतिरोध और लचीलेपन के बारे में भी बताया गया है। पाठ्यपुस्तक में शिवाजी को एक कुशल रणनीतिकार के रूप में वर्णित किया गया है।
पुस्तक में खंडित किये गए मंदिरों के पुनर्निर्माण में उनके प्रयासों का उल्लेख है। आठवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तक में मुगलों के विरुद्ध वीरतापूर्ण प्रतिरोध पर भी एक खंड है। इसमें गोंड राज्य की रानी दुर्गावती के बारे में जानकारी दी गई है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]GSEB HSC Supplementary Result 2025: जीएसईबी एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जनरल स्ट्रीम के लिए जारी, डाउनलोड करें
गुजरात बोर्ड एचएससी सप्लीमेंट्री 2025 स्कोर कार्ड में छात्र अपना नाम, सीट संख्या, विषयवार अंक, प्राप्त ग्रेड और प्राप्त प्रतिशत सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार