NCERT CEE 2026: एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, 28 जून को होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | May 28, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
एनसीईआरटी ने विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 5 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 'एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026' की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। परिषद द्वारा NCERT CEE 2026 परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों (RIE) जैसे अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरु, नेल्लोर और एनईआरआईई (NERIE) शिलांग में प्रवेश दिया जाएगा।
इसके तहत बीएड (BEd.), एमएड (MEd.), इंटीग्रेटेड बीएससी-एड (MScEd.), इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड (BEd.-MEd.) और एमए इन एजुकेशन टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड
इंटीग्रेटेड एम.एससी एड.- उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स या स्टेटिस्टिक्स विषय होने चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 45% हैं। वर्ष 2024, 2025 में 12वीं पास करने वाले और इस साल परीक्षा देने वाले छात्र भी पात्र हैं।
3-वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड - एमएड (BEd.-MEd.) - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस, सोशल साइंस या ह्यूमैनिटीज (मानविकी) में न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 50% निर्धारित हैं।
2-वर्षीय बीएड (BEd.) प्रोग्राम - उम्मीदवार के पास बैचलर या मास्टर डिग्री (साइंस, सोशल साइंस या ह्यूमैनिटीज) में 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा, साइंस और मैथ्स स्पेशलाइजेशन के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री (B.E/B.Tech) करने वाले छात्र 55% अंकों के साथ पात्र हैं। एससी, एसटी और दिव्यांगों को इसमें 5% की छूट मिलेगी।
एमएड (MEd.) प्रोग्राम - इस कोर्स के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों (SC/ST/PwD) के लिए 5% की छूट है।
NCERT CEE 2026: ग्रेजुएशन अंकों को लेकर विशेष नियम
नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक हैं (आरक्षित वर्ग के लिए 45% से कम) लेकिन वे अपनी मास्टर डिग्री (PG) के अंकों के आधार पर पात्र हैं, तो भी उन्हें ऑनलाइन फॉर्म में अपने ग्रेजुएशन के अंक दर्ज करने होंगे। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 40% वेटेज की गणना के लिए ग्रेजुएशन के कुल अंकों (सभी विषयों) को ही आधार माना जाएगा।
Also read National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 5 जुलाई लास्ट डेट
चयन प्रक्रिया और वेटेज का फॉर्मूला
संस्थानों में उम्मीदवारों का चयन एक विशेष मेरिट फॉर्मूले के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रवेश परीक्षा और पिछली योग्यता परीक्षा दोनों के अंकों को शामिल किया जाता है-
-
NCERT CEE 2026 स्कोर का वेटेज - 60% (चयन प्रक्रिया में मुख्य भूमिका)
-
क्वालीफाइंग परीक्षा के कुल अंकों का वेटेज - 40%
इन दोनों के संयुक्त स्कोर के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और सीटें आवंटित की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा