Trusted Source Image

NEET PG 2026: नीट पीजी सिटी स्लिप आवंटन में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों की शिकायत पर एनबीईएमएस का स्पष्टीकरण

Saurabh Pandey | August 12, 2026 | 12:00 PM IST | 2 mins read

एनबीईएमएस ने उम्मीदवारों को फेक वेबसाइटों या गलत जानकारी पर भरोसा न करने की सलाह भी दी। बोर्ड ने कहा कि हमेशा एनबीईएमएस की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। फेक वेबसाइटों और गलत जानकारी से सावधान रहें।

NBEMS ने अब उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे ऑफिशियल एप्लीकेंट पोर्टल पर दिखाए गए टेस्ट शहर पर ही भरोसा करें। (आधिकारिक वेबसाइट)
NBEMS ने अब उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे ऑफिशियल एप्लीकेंट पोर्टल पर दिखाए गए टेस्ट शहर पर ही भरोसा करें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए टेस्ट सिटी अलॉटमेंट के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया है। कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें एसएमएस और ईमेल के जरिए बताए गए परीक्षा शहर और एनबीईएमएस के आवेदक पोर्टल पर दिखाए जा रहे शहर के बीच अंतर था।

एनबीई ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के कारण, कुछ उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से गलत परीक्षा शहर की जानकारी भेजी गई थी, जबकि सही जानकारी बाद में एसएमएस और ईमेल के जरिए भेज दी गई है। एनबीईएमएस ने सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदक पोर्टल पर सही परीक्षा शहर की जानकारी भी पब्लिश कर दी है।

उम्मीदवारों की शिकायत के बाद स्पष्टीकरण

एनबीईएमएस की तरफ से यह स्पष्टीकरण तब सामने आया है, जब कई नीट पीजी 2026 उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग माध्यमों से अलग-अलग परीक्षा शहरों की जानकारी मिलने को लेकर चिंता जताई। कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि एसएमएस में बताए गए शहर का नाम उन तीन राज्यों में शामिल नहीं था, जिन्हें उन्होंने आवेदन प्रक्रिया के दौरान चुना था।

एनबीईएमएस ने 11 अगस्त को नीट पीजी 2026 के लिए टेस्ट-सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की, जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अलॉट किए गए शहरों के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद से ही कुछ उम्मीदवारों ने गलत परीक्षा शहर मिलने की शिकायत सोशल मीडिया पर की।

एनबीईएमएस ने अब उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे ऑफिशियल एप्लीकेंट पोर्टल पर दिखाए गए परीक्षा शहर पर ही भरोसा करें। बोर्ड ने कहा कि उम्मीदवारों को उन्हें अलॉट किए गए परीक्षा शहर के बारे में सही जानकारी के लिए इसकी वेबसाइट देखनी चाहिए।

Also read NEET PG Edit Window 2026: नीट पीजी एडिट विंडो संबंधी अधिसूचना जारी, 12 से 15 अगस्त तक इमेज सुधारने का मौका

NEET PG 2026: परीक्षा तिथि

नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। टेस्ट-सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है और इसमें हर उम्मीदवार को अलॉट किए गए शहर की जानकारी होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications