National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन awards.gov.in पर शुरू, 5 जुलाई लास्ट डेट

Saurabh Pandey | May 28, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' के लिए योग्य उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के शिक्षकों से नामांकन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पुरस्कार पोर्टल (awards.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पुरस्कार निर्णायक मंडल इस पुरस्कार के लिए किसी भी प्रकार का नामांकन करने के लिए पात्र नहीं है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई 2026 है। इस राष्ट्रीय पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य भारत के तकनीकी और गैर-तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) और पॉलिटेक्निक के उन अनुकरणीय शिक्षकों और फैकल्टी मेंबर्स की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रतिवर्ष 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा चयनित शिक्षकों को इस सम्मान से नवाजा जाता है, जिसके तहत एक पदक, प्रमाण पत्र और 50,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है।

National Teachers Award 2026: आवेदन के तरीके

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकन विंडो 5 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस पुरस्कार के लिए तीन अलग-अलग तरीकों से नामांकन दर्ज करा सकते हैं-

  1. स्वयं-नामांकन (Self-nomination)- शिक्षक खुद अपना आवेदन कर सकते हैं।
  2. संस्थागत नामांकन (Institutional Nomination) - संस्थान के प्रमुख द्वारा।
  3. सहकर्मी नामांकन (Peer Nomination) - उसी संस्थान के सहकर्मियों द्वारा नामांकन।

National Teachers Award 2026: पुरस्कारों की श्रेणियां

शिक्षकों को उनके संबंधित अध्यापन क्षेत्रों के आधार पर निम्नलिखित दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है-

श्रेणी- I (उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए) - इस श्रेणी के तहत तीन उप-श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे-

  • इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और उससे संबंधित क्षेत्र।
  • प्योर साइंसेज (Pure Sciences) - जिसमें गणित, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, चिकित्सा (Medicine) और फार्मेसी शामिल हैं।
  • कला (Arts), सामाजिक विज्ञान, मानविकी (Humanities), भाषाएं, कानूनी अध्ययन (Legal Studies), वाणिज्य (Commerce) और प्रबंधन (Management)।
  • मंत्रालय के अनुसार, विषयों की यह सूची केवल सांकेतिक है, इसमें उच्च शिक्षा से जुड़े उभरते ज्ञान क्षेत्र (Emerging Knowledge Domains) भी शामिल किए जा सकते हैं।

श्रेणी- II (पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए) - इसके तहत देश भर के पॉलिटेक्निक संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षकों और फैकल्टी मेंबर्स को कवर किया जाएगा।

Also read RRB Section Controller CBAT City Slip 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी सिटी स्लिप जारी, 6 जून को परीक्षा

National Teachers Award 2026: पात्रता मानदंड

  1. आवेदकों के पास अंडरग्रेजुएट (UG) या पोस्टग्रेजुएट (PG) स्तर पर कम से कम 5 वर्ष का फुलटाइम शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है।
  2. नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि को उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. वर्तमान में कार्यरत कुलपति , निदेशक और प्रधानाचार्य - चाहे वे नियमित हों या कार्यवाहक, आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। हालांकि, जो व्यक्ति पहले इन पदों पर रह चुके हैं, लेकिन वर्तमान में सक्रिय सेवा में हैं और उनकी उम्र 55 वर्ष से कम है, वे इसके लिए पात्र हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]