NMMSS Result 2025: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम दिल्ली रिजल्ट edudel.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | March 4, 2025 | 11:45 AM IST | 1 min read
एनएमएमएस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और दूसरा पेपर स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट (SAT) का पेपर होता है। इसमें 8 फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र शामिल हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने नेशनल मीन्स कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) दिल्ली के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनएमएमएस दिल्ली परीक्षा 8 दिसंबर, 2024 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in के माध्यम से एनएमएमएस दिल्ली परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली एनएमएमएस छात्रवृत्ति परिणाम पीडीएफ 2024-25 में छात्र का पूरा नाम, रोल नंबर, लिंग, जन्म तिथि, पिता का नाम और स्कूल आईडी सहित आवश्यक जानकारी शामिल है।
NMMS Result 2024-25: मेधावी छात्रों को 100,000 छात्रवृत्तियां
इस योजना के तहत प्रतिभाशाली या मेधावी छात्रों को 100,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं, जिनके माता-पिता की आय सभी स्रोतों से 1,50,000 रुपये से अधिक नहीं है।
ये छात्रवृत्तियां सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में कक्षा 9 में नियमित छात्रों के रूप में पढ़ने वाले छात्रों को वार्षिक आधार पर प्रदान की जाएंगी जिन्हें कक्षा 10, 11 और 12 के लिए रिन्यूअल किया जाएगा। इस प्रकार छात्रवृत्तियां अधिकतम चार वर्ष की अवधि के लिए होंगी।
नेशनल मीन्स कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) हर साल सरकारी/सहायता प्राप्त स्कूलों के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शिक्षा निदेशालय, दिल्ली की साइंस स्ट्रीम द्वारा आमतौर पर नवंबर के महीने में आयोजित की जाती है। यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) सरकार की एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
NMMS Result 2024-25: एनएमएमएस छात्रवृत्ति राशि
एनएमएमएस छात्रवृत्ति 12000 रुपये प्रति वर्ष यानी 1000 रुपये प्रति माह दी जाती है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में नेशनल मीन्स कम-मेरिट छात्रवृत्ति पुरस्कार के लिए छात्रों के चयन के लिए राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासनों द्वारा एक अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Also read NMMS UP Result 2025: एनएमएमएस यूपी रिजल्ट entdata.co.in जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
NMMS Result 2024-25: परीक्षा पैटर्न
एनएमएमएस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और दूसरा पेपर स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट (SAT) का पेपर होता है। इसमें 8 फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल