NExT Exam: मेडिकल छात्रों के लिए साल में दो बार नेशनल एग्जिट टेस्ट का होगा आयोजन
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 12:04 PM IST | 1 min read
नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) में समस्या आधारित प्रश्नों के जरिए पेशे से संबंधित दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। केवल सफल अभ्यर्थियों को ही प्रैक्टिस की अनुमति होगी।
नई दिल्ली: देश के चिकित्सा संस्थानों से मेडिकल कोर्स करने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट साल में दो बार फरवरी और अगस्त माह में नेक्स्ट आयोजित किया जाएगा। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने बताया कि नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) मेडिकल छात्रों के लिए लाइसेंस के रूप में काम करेगा।
नेशनल एग्जिट टेस्ट के माध्यम से मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में अभ्यास के लिए मेडिकल स्टूडेंट को लाइसेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय चिकित्सा प्रणाली के तहत पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर नामांकन भी कराने के लिए नेक्स्ट में सफल होना जरूरी होगा।
नेशनल एग्जिट एग्जाम उत्तीर्ण किए बिना कोई भी स्नातक मेडिकल छात्र आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा, यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी, सिद्ध चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा या सोवा रिग्पा मेडिसिन एवं सर्जरी में राज्य रजिस्टर या राष्ट्रीय रजिस्टर में नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे।
NExT परीक्षा में वही मेडिकल छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और सोवा-रिग्पा के स्नातक के साथ एक वर्ष की इंटर्नशिप पूरी कर ली है। इसके अलावा NExT आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक न्यूनतम 270 दिनों की इंटर्नशिप करने वाले इंटर्न भी आवेदन कर सकते हैं।
NExT परीक्षा में चिकित्सा नैतिकता के ज्ञान व आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और सोवा-रिग्पा के विषयों से एक चिकित्सक के रूप में मेडिकल कानूनी समस्याओं को संभालने की क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, एनसीआईएसएम को NExT परीक्षा लागू होने की तारीख से तीन साल के भीतर परीक्षा प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
अगली खबर
]IIM CAP 2024: आईआईएम कैप 2024 आवेदन की अंतिम तिथि आज, देखें पूरी जानकारी
केवल 10 आईआईएम अपने प्रमुख एमबीए/पीजीपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नई आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया कैप 2024 में भाग लेंगे। इस वर्ष आईआईएम नागपुर के शामिल होने के साथ कैप समूह में आईआईएम की संख्या बढ़कर 10 हो गई।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी