NALCO Admit Card 2026: नालको एडमिट कार्ड नॉन-एग्जिक्यूटिव पदों के लिए जारी, 27 जुलाई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | July 16, 2026 | 11:47 AM IST | 1 min read
एनएएलसीओ नॉन-एग्जिक्यूटिव ए़डमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन-एग्जिक्यूटिव पर्सनल पोस्ट (विज्ञापन संख्या 10260213) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nalcoindia.com के माध्यम से नालको एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएएलसीओ नॉन-एग्जिक्यूटिव ए़डमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नालको एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नालको नॉन-एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 परीक्षा 27 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एनएएलसीओ एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइट फोटो लाना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 268 पदों को भरा जाएगा।
Also read IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें
NALCO नॉन-एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम, टेस्ट सेंटर का पता, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र कोड जैसे जानकारी शामिल है। इसके अलावा, परीक्षा दिवस दिशानिर्देश की भी जांच कर सकते हैं।
नालको परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में जनरल नॉलेज व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 35-25 प्रश्न और जनरल इंग्लिश से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। क्वेश्चन पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
NALCO Non-Executive 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नालको नॉन-एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://mudira.nalcoindia.co.in/rec_portal/default.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘विज्ञापन संख्या 10260213’ के सामने ‘कॉल लेटर’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनएलसीओ एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार