NABARD Grade A Recruitment 2025: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; अंतिम तिथि, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 10, 2025 | 03:17 PM IST | 2 mins read
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 44,500 रुपए प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। वर्तमान में प्रारंभिक मासिक सकल वेतन लगभग 1,00,000 रुपए है।
नई दिल्ली: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने विज्ञापन संख्या 05/ ग्रेड ए/ 2025-26 के अंतर्गत असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 91 असिस्टेंट मैनेजर के पदों को भरा जाएगा, जिसमें एएम (आरडीबीएस) के 85 पद, एएम (लीगल) के 2 पद और एएम (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी) के 4 पद शामिल है। नाबार्ड ग्रेड ए भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू है और 30 नवंबर को समाप्त होगी।
NABARD Assistant Manager Eligibility: पात्रता मानदंड
- आवेदक ने पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक/ स्नातकोत्तर/ एमबीए/ पीजीडीएम/ सीए/ सीएस/ आईसीडब्ल्यूए आदि उत्तीर्ण किया हो।
- अभ्यर्थी की आयु 1 नवंबर, 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Also read ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 17 नवंबर तक बढ़ी
नाबार्ड ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए और अन्य सभी कैंडिडेट को 850 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। नाबार्ड ग्रेड ए चयन प्रक्रिया में चार चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं।
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 44,500 रुपए प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। वर्तमान में प्रारंभिक मासिक सकल वेतन लगभग 1,00,000 रुपए है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए नाबार्ड करियर पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
NABARD Grade A Application Form 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में उम्मीदवार नाबार्ड ग्रेड ए भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
नाबार्ड ग्रेड ए डायरेक्ट एप्लीकेशन लिंक - ibpsreg.ibps.in/nbardamoct25
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण और ऑनलाइन शुल्क/ सूचना शुल्क का भुगतान | 8 से 30 नवंबर, 2025 |
|
चरण 1 (प्रारंभिक) – ऑनलाइन परीक्षा(आरडीबीएस/कानूनी/प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) |
20 दिसंबर, 2025 |
|
चरण 2 (मुख्य परीक्षा) – ऑनलाइन परीक्षा (आरडीबीएस/कानूनी) |
25 जनवरी, 2025 |
| चरण 3 (साइकोमेट्रिक परीक्षण) |
तिथियों की घोषणा बाद में वेबसाइट पर की जाएगी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार