MPPSC SSE Main 2024: एमपी राज्य सेवा परीक्षा मेन्स के लिए पंजीकरण mppsc.mp.gov.in पर शुरू, परीक्षा शेड्यूल
Saurabh Pandey | August 6, 2024 | 03:41 PM IST | 1 min read
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में स्थित परीक्षा केंद्रों पर मुख्य परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंग।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) मेन्स 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसएसई आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2024 तक है। सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए आयोग 9 अगस्त से 7 सितंबर तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा।
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में स्थित परीक्षा केंद्रों पर मुख्य परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंग।
MPPSC SSE Mains 2024: परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2024 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली है। आयोग 11 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
MPPSC SSE Mains 2024: आवेदन शुल्क
एमपीपीएसी एसएसी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
MPPSC SSE Mains 2024: परीक्षा शेड्यूल
|
तारीख |
समय |
विषय |
|---|---|---|
|
21 अक्टूबर 2024 |
10 बजे से 1 बजे तक |
जनरल स्टडीज 1 |
|
22 अक्टूबर 2024 |
10 बजे से 1 बजे तक |
जनरल स्टडीज 2 |
|
23 अक्टूबर 2024 |
10 बजे से 1 बजे तक |
जनरल स्टडीज 3 |
|
24 अक्टूबर 2024 |
10 बजे से 1 बजे तक |
जनरल स्टडीज 3 |
|
25 अक्टूबर 2024 |
10 बजे से 12 बजे तक |
सामान्य हिंदी और व्याकरण |
|
26 अक्टूबर 2024 |
10 बजे से 12:30 बजे तक |
हिंदी निबंध और ड्राफ्ट लेखन |
अगली खबर
]Rajasthan JET Result 2024: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम jetauj2024.com पर जारी, डाउनलोड करें
राजस्थान ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर व अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में कृषि और संबंधित फील्ड में स्नातक (ग्रेजुएशन) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग