MPPSC Pre Admit Card 2026: एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, 26 अप्रैल को एग्जाम
Saurabh Pandey | April 16, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, दो पासपोर्ट आकार की फोटो और सरकार द्वारा जारी वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एमपीपीएससी एसएसई और एसएफएसई 2026 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथियां, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे ए4 शीट पर प्रिंट करना होगा और परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
MPPSC Pre Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड या डाउनलोड हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- एमपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- अपनी जानकारी भरने करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
MPPSC Pre Exam 2026: परीक्षा तिथि
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 26 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी- पहली शिफ्ट में जनरल स्टडीज पेपर 1 का होगा, जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट पेपर 2 होगा, जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2:15 से 4:15 तक रहेगी।
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, दो पासपोर्ट आकार की फोटो और सरकार द्वारा जारी वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। एमपीपीएससी एडमिट कार्ड का उपयोग करके, प्रत्येक शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने का समय जरूर चेक करें। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल