MPESB PSTST 2025: एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, परीक्षा तिथि जानें
Santosh Kumar | July 28, 2025 | 05:36 PM IST | 2 mins read
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 250 रुपये है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा (पीएसटीएसटी) 2025 के लिए आवेदन विंडो 1 अगस्त को बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एमपी टेट उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही उनके पास प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (डीएलएड) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 250 रुपये है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है, जबकि एमपी की महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक छूट दी गई है।
एमपीईएसबी ने परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है, जो 31 अगस्त, 2025 से शुरू होंगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPESB PSTST 2025: कुल रिक्तियों की संख्या
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा सीबीटी के रूप में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची तैयार करना शामिल होगा।
इस वैकेंसी में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 10150 और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 2939 रिक्त पद हैं। इस हिसाब से एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के तहत कुल 13,089 रिक्त पदों पर प्राथमिक शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
MP Teacher Vacancy 2025: एप्लीकेशन करेक्शन डेट
चयनित उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा विभाग में 25,300 रुपये (वेतन स्तर-6) और जनजातीय कार्य विभाग में भी भत्ते सहित इतना ही वेतन दिया जाएगा। एमपी पीएसटीएसटी परिणाम अक्टूबर 2025 तक घोषित होने की उम्मीद है।
एमपी पीएसटीएसटी आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त तय की गई है। परीक्षा अनूपपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल