MPESB PNST Result 2022: एमपी प्री नर्सिंग चयन परीक्षा परिणाम esb.mp.gov.in पर जारी; 1,050 सीटें भरी जाएंगी
Abhay Pratap Singh | March 27, 2025 | 04:56 PM IST | 2 mins read
एमपी प्री नर्सिंग चयन परीक्षा परिणाम 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज यानी 27 मार्च को सरकारी नर्सिंग संस्थानों में बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए राज्य प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पीएनएसटी रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2022 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एमपीईएसबी पीएनएसटी 2022 परीक्षा 7 से 9 जुलाई, 2023 तक मध्यप्रदेश के 8 शहरों भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, सागर, सतना एवं उज्जैन में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
एमपीबीएसई ने पीएनएसटी रिजल्ट 2022 के साथ ही टॉप 10 और सभी चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। टॉप 10 सूची में कैंडिडेट का नाम, उनके पिता का नाम, प्राप्त अंक, कैटेगरी और परीक्षा शहर सहित अन्य विवरण शामिल है। इसके अलावा, पीडीएफ में सभी चयनित छात्रों के रोल नंबर और अंक कैटेगरी-वाइज दिए गए हैं।
नोटिस में कहा गया कि, इस परीक्षा हेतु 66,733 मान्य आवेदन पत्रों के प्रवेश-पत्र जारी किए गए थे, उक्त परीक्षा में कुल 44063 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए एवं 22670 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद यदि कोई त्रुटि संज्ञान में आती है, तो परिणाम में सुधार करने का अधिकार मण्डल के पास सुरक्षित रहेगा।
एमपी प्री नर्सिंग चयन परीक्षा 2022 के माध्यम से मध्य प्रदेश में 18 सरकारी नर्सिंग संस्थानों में कुल 1,050 रिक्त सीटों को भरा जाएगा। एमपी पीएनएसटी 2022 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
PNST Result 2022 Merit List: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएनएसटी 2022 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- पीएनएसटी 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी