MP Police Final Result 2025: एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट, कटऑफ esb.mp.gov.in पर घोषित, सुनील मीना टॉपर, लिस्ट जारी

Santosh Kumar | April 9, 2026 | 05:39 PM IST | 1 min read

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 7,500 रिक्तियां भरी जाएंगी। एमपीईएसबी ने मेरिट सूची और स्कोरकार्ड भी अपलोड कर दिए हैं।

एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपी पुलिस रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती प्रक्रिया में, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के बाद अब अंतिम मेरिट सूची तैयार की है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 7,500 रिक्तियां भरी जाएंगी। अब चयनित उम्मीदवारों को यूनिट अलॉटमेंट के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने मेरिट सूची और स्कोरकार्ड भी अपलोड कर दिए हैं।

एमपी पुलिस भर्ती 2025 के पहले चरण की लिखित परीक्षा अक्टूबर और दिसंबर 2025 के बीक हुई, जिसमें 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। पहले चरण में, लगभग 59,438 उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी के लिए उत्तीर्ण हुए थे।

MP Police Final Result 2025: एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं-

  • एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके सर्च करें।
  • एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट, स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

MP Police Toppers 2025: टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 में टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है-

एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 - टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

MP Police Final Cutoff 2025: एमपी पुलिस फाइनल कटऑफ

एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। जो इस प्रकार है-

पद का नाम श्रेणी चयनित कट-ऑफ

कांस्टेबल 87 प्रतिशत

जनरल

13051

98.351826

कांस्टेबल 87 प्रतिशत

एससी

8416

89.123435

कांस्टेबल 87 प्रतिशत

एसटी

10497

80.256915

कांस्टेबल 87 प्रतिशत

ओबीसी

7358

96.169567

कांस्टेबल 87 प्रतिशत

ईडबल्यूएस

5249

92.242410

कांस्टेबल 13 प्रतिशत (UR)

यूआर

6847

95.682249

कांस्टेबल 13 प्रतिशत (OBC)

ओबीसी

6857

93.894389

कांस्टेबल (होम गार्ड) 87 प्रतिशत

जनरल

1147

---

कांस्टेबल (होम गार्ड) 87 प्रतिशत

एसटी

3

---

कांस्टेबल (होम गार्ड) 87 प्रतिशत

ओबीसी

10

---

कांस्टेबल (होम गार्ड) 87 प्रतिशत

ईडबल्यूएस

3

---

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]