Trusted Source Image

MPESB HC ASI Computer PPT Result 2026: एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल, एएसआई पीपीटी रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी एचसी एवं एएसआई कंप्यूटर 2026 पीपीटी रिजल्ट पीडीएफ में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

इस भर्ती के माध्यम से एमपी पुलिस में कुल 89 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती के माध्यम से एमपी पुलिस में कुल 89 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आयोजित शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PPT) रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी एचसी-एएसआई कंप्यूटर पीपीटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी पुलिस पीपीटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एमपीईएसबी एएसआई एचसी कंप्यूटर पीपीटी रिजल्ट 2026 में परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के आवेदन संख्या और परिणाम की स्थिति (पास/ फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में एमपीईएसबी ने बताया कि, “प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा 2026 के द्वितीय चरण का परिणाम समिति द्वारा 15 जून 2026 को जमा कर दिया गया है। द्वितीय चरण में सफल उम्मीदवारों की 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।”

Also readUPSSSC ASO Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 26 जुलाई को

बोर्ड ने बताया कि, द्वितीय चरण का परिणाम जारी करने और प्रायोगिक परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और तिथि के संबंध में सूचना अलग से दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 89 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के 14 पद और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के 75 पद शामिल हैं।

एएसआई पद पर चयनित उम्मीदवारों को 28700 से 91300 रुपये और एससी पद पर चयनित कैंडिडेट को 25300 से 80500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MP Police Head Constable and ASI 2026 PPT Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी पुलिस एएसआई एससी कंप्यूटर पीपीटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एचसी/ एएसआई (कंप्यूटर) पीपीटी रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट अपना आवेदन संख्या जांचें और परिणाम की स्थिति जांनें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications