MPESB Answer Key 2025: एमपीईएसबी आंसर की ग्रुप 1 और 2 के लिए esb.mp.gov.in पर जारी, 6 जून तक दर्ज करें चुनौती
Abhay Pratap Singh | June 4, 2025 | 04:43 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, टीएसी कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-1 (सब ग्रुप-1) और ग्रुप-2 (सब ग्रुप-1) संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एमपीईएसबी संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। एमपीईएसबी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 6 जून तक का समय दिया गया है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एमपीईएसबी फाइनल आंसर की 2024 जारी की जाएगी।
एमपीईएसबी आंसर की 2025 डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, टीएसी कोड, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। एमपीईएसबी द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 2 जून, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
MPESB Answer Key 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीईएसबी ग्रुप 1, 2 आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ग्रुप 1, 2 उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- उत्तर कुंजी की जांचें और आवश्यक होने पर आपत्तियां उठाएं।
PBBSc/ MSc Nursing Selection Test 2025: 6 जून तक परीक्षा के लिए आवेदन करें
इस बीच, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBBSc Nursing) तथा मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (MSc Nursing) सिलेक्शन टेस्ट के लिए पंजीकरण esb.mp.gov.in पर चल रहे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 6 जून, 2025 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार 11 जून, 2025 तक आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। एमपीईएसबी पीबीबीएससी/ एमएससी परीक्षा 1 जुलाई, 2025 को दो पालियों में 2-2 घंटे के लिए कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा