MPESB ADDET Exam 2026: एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 19 जून
Santosh Kumar | June 5, 2026 | 12:24 PM IST | 2 mins read
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवारों (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए) के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने पशुपालन और डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (एडीडीईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जून से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न संस्थानों में दो साल के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जून तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इस तारीख से पहले अपने फॉर्म भर लें और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दें। फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 24 जून है।
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवारों (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए) के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
MPESB ADDET Entrance Exam 2026: प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल
नीचे दी गई तालिका में एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल दिया गया है-
|
परीक्षा तिथि/शिफ्ट |
रिपोर्टिंग समय |
निर्देश पढ़ने का समय |
परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
|
10 जुलाई शिफ्ट 1 |
प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक |
8:50 बजे से 9 बजे तक |
प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक |
|
10 जुलाई शिफ्ट 2 |
दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक |
2:50 बजे से 3 बजे तक |
दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक |
MP ADDET Entrance Exam 2026: सीटों की संख्या
विभिन्न एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा (स्ववित्तीय/निजी) एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा (निजी) में प्रवेश हेतु संभावित संस्थावार स्थानों की संख्या।
MPESB ADDET Application Form 2026: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा (10+2) विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 12वीं में जीव विज्ञान, गणित या कृषि विषय होना चाहिए तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के अभ्यर्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जो छात्र वर्ष 2026 में 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं या परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे भी प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते हैं।
प्रवेश तभी मान्य होगा जब वे 12वीं उत्तीर्ण होने की अंकसूची प्रस्तुत करेंगे। अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। फ्री सीटों पर प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल