Saurabh Pandey | June 4, 2026 | 07:57 PM IST | 2 mins read
संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 जून से 15 जून 2026 तक किए जा सकेंगे।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। संचालनालय तकनीकी शिक्षा (DTE) द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया 11 जून 2026 सुबह 10 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.cg.gov.in या cgdte.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह काउंसलिंग मुख्य रूप से निम्नलिखित चार श्रेणियों के पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें-
काउंसलिंग के चरण और प्रक्रिया | आरंभ तिथि और समय | अंतिम तिथि और समय |
पहला राउंड | ||
ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि | 11 जून 2026 (सुबह 10बजे) | 15 जून 2026 (11:59 PM) |
मेरिट सूची जारी होने की तिथि | 16 जून 2026 (शाम 5 बजे) | -- |
दावा आपत्ति दर्ज करने की तिथि | -- | 17 जून 2026 (11:59 PM) |
सीट आवंटन परिणाम | 19 जून 2026 (शाम 5 बजे) | -- |
आवंटित संस्था में प्रवेश | 20 जून 2026 (सुबह 10बजे) | 24 जून 2026 (शाम 5:30 बजे) |
दूसरा राउंड | ||
ऑनलाइन पंजीकरण | 26 जून 2026 (सुबह 10 बजे) | 30 जून 2026 (11:59 बजे) |
मेरिट सूची जारी होना | 1 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे PM) | -- |
दावा आपत्ति दर्ज करना | -- | 02 जुलाई 2026 (11:59 बजे) |
सीट आवंटन परिणाम (Allotment Result) | 03 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे) | -- |
आवंटित संस्था में प्रवेश (Admission) | 04 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे) | 09 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे) |
संस्था स्तर की काउंसलिंग | ||
ऑनलाइन पंजीकरण | 11 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे) | 16 जुलाई 2026 (11:59 PM) |
मेरिट सूची जारी होना | 17 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे) | -- |
संस्था स्तर पर उपस्थिति (मेरिट के अनुसार) | 18 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे) | -- |
संस्था द्वारा आवंटित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया | 18 जुलाई 2026 (दोपहर 1 बजे) | 21 जुलाई 2026 (देपहर 1 बजे) |
रिक्त सीटों पर दोबारा अवसर (प्रवेश की अंतिम तिथि) | 21 जुलाई 2026 ( दोपहर 1:30 बजे) | 22 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे) |